लिपटे रहना
28 September 2020
B. A. Manakala
मेरा प्राण तुझ से लिपटा रहता है, तेरा दाहिना हाथ मुझे थामे रहता है। भजन 63:8
कूवी (Koovi) नाम का एक कुत्ता पेट्टीमुडी (Pettimudi) भूस्खलन के बाद कई दिनों तक नदी के किनारे इंतज़ार करता रहा, उस में लगभग 70 लोगों की जान गई थी। पुलिस की तलाशी के दौरान उस कुत्ते के मालिक का मृत देह नदी में वहीं मिला, जहाँ वो कुत्ता इंतज़ार कर रहा था! अंत में, कूवी को पुलिस अधिकारियों में से एक ने गोद ले लिया।
दाऊद परमेश्वर से लिपटा रहा जिन्होंने उसे हमेशा सुरक्षित रखा। (भजन 63:8)। यह दुनिया हमें बहुत सी चीज़ें प्रदान करती है जिनसे हम लिपट सकते हैं। जब हम इस पृथ्वी पर रहते हैं, तब हम कई लोगों और चीज़ों के साथ सम्बन्ध और निकटता बनाते हैं। परन्तु, अगर हम उनमें से किसी से भी लिपटते हैं तो एक दिन हम निराश ज़रूर होंगे। केवल उन्हीं के साथ लिपटे रहें जिनके साथ हम हमेशा के लिए जीवन बिता सकते हैं!
क्या ऐसी चीज़ें या लोग हैं जिनसे आप लिपटे रहते हैं?
पृथ्वी पर लोगों और चीज़ों के साथ अच्छे सम्बन्ध ज़रूर रखें; परन्तु जो अनन्तकाल का है केवल उन्हीं से लिपटे रहें!
प्रार्थना: प्यारे प्रभु जी, हमेशा आप से लिपटे रहने के लिए मेरा मार्गदर्शन कीजिए। आमीन!
(Translated from English to Hindi by S. R. Nagpur)
Comments
Post a Comment